HomeHealth & Fitnessजानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, लाठी-डंडे बरामद

जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, लाठी-डंडे बरामद

उतरौला। थाना गैंड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में जानलेवा हमले की घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पांच लकड़ी और बांस के डंडे बरामद किए गए हैं।

क्या है मामला  
26 मई की रात करीब 10 बजे मोहम्मद आसिफ खान पुत्र वारिस अली निवासी अहिरौला थाना उतरौला बाइक से घूम रहा था। राजू मौर्या ने घूमने पर ऐतराज किया तो आसिफ धमकी देकर चला गया। 27 मई की सुबह जब राजू मौर्या पिपरा चौराहे पर चाय पीने जा रहा था, तब मोहम्मद आसिफ खान व अन्य आरोपियों ने रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे परिजनों को भी आरोपियों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में मीना देवी और भतीजा धनराज मौर्य को गंभीर चोटें आईं। 

मुकदमा दर्ज, पांच गिरफ्तार
वादी राजू मौर्या पुत्र धनीराम निवासी ग्राम अहिरौला की तहरीर पर थाना गैंड़ास बुजुर्ग में मु0अ0सं0 56/2026 धारा 109, 191(2), 126(2), 115(2), 351(3), 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। 

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 मई को मुख्य मार्ग ग्राम पिपराराम दुर्गा मन्दिर के पास से पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार अभियुक्त
1. मोहम्मद आसिफ खान पुत्र वारिस अली, उम्र 22 वर्ष  
2. साजिद खान पुत्र वारिस अली, उम्र 32 वर्ष  
3. सलीम उर्फ सालिम अली पुत्र वारिस अली, उम्र 20 वर्ष  
4. वारिस अली पुत्र आबिद अली, उम्र 56 वर्ष  
5. माजिद अली पुत्र वारिस अली, उम्र 33 वर्ष  
सभी निवासी ग्राम पिपराराम थाना गैंड़ास बुजुर्ग

बरामदगी: घटना में प्रयुक्त पांच लकड़ी व बांस के डंडे

आरोपी ने कबूला जुर्म
पूछताछ में मुख्य आरोपी मोहम्मद आशिफ खान ने बताया कि 26 मई की रात को अहिरौला में घूमने पर राजू ने टोका और दोबारा गांव में आने से मना किया। इससे बेइज्जती महसूस हुई और घर पर बताने पर सभी ने राजू को सबक सिखाने की योजना बनाई। 27 मई की सुबह राजू मौर्या के घर के सामने पहुंचते ही सभी ने घेरकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए हीरालाल मौर्य, राजू मौर्या, मीना देवी, धनराज मौर्या, सोहन लाल व आकाश मौर्य को भी घेरकर मारा। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर सभी आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया है।

पुलिस टीम
थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा, उपनिरीक्षक राहुल यादव, हेड कांस्टेबल विनोद त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल विनय मौर्या, हेड कांस्टेबल उपेन्द्र शुक्ला, कांस्टेबल बलजीत यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments