Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जेसीबी से दिन-रात मिट्टी की अवैध खुदाई:बृजमनगंज में पुलिस के सामने से...

जेसीबी से दिन-रात मिट्टी की अवैध खुदाई:बृजमनगंज में पुलिस के सामने से गुजर रही है मिट्टी से लदी ट्रॉलियां


बृजमनगंज थाना क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार महीनों से खुलेआम चल रहा है। जेसीबी मशीनों का उपयोग कर दिन-रात मिट्टी की खुदाई की जा रही है। मिट्टी से लदी ट्रॉलियां सड़कों से बेरोकटोक गुजर रही हैं, लेकिन इन पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और उन्हें प्रशासनिक कार्रवाई का कोई भय नहीं है।थाना क्षेत्र के बनगड़िया, लेहड़ा, करमहा, लेदवा और मिश्रौलिया जैसे गांवों में खेतों से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकाली जा रही है। यह मिट्टी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लादकर खुलेआम सड़कों के माध्यम से भेजी जा रही है। हालांकि, प्रशासन के उच्च अधिकारियों के दबाव में कभी-कभार कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसका खनन की गति पर कोई खास असर नहीं पड़ रहा है। यह अवैध कार्य दिन-रात जारी रहता है।सपा नेताओं अमित चौबे, दिलीप चौधरी और संतोष जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र में लगातार चल रही जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के शोर के कारण रात में ग्रामीणों का सोना मुश्किल हो गया है। दिनभर खेती-किसानी करने के बाद भी ग्रामीणों को रात में चैन नहीं मिल पा रहा है। सड़कों पर उड़ती धूल और भारी वाहनों के लगातार आवागमन से आम लोगों का निकलना भी दूभर हो गया है।अवैध खनन के कारण ग्रामीण सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है। कई स्थानों पर सड़क पर इतनी अधिक मिट्टी जमा हो जाती है कि बाइक सवारों के लिए वहां से गुजरना जोखिम भरा हो गया है, जिससे बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह अवैध खनन जेसीबी मालिकों की ‘माफियागिरी’ का परिणाम है और पुलिस की कथित मिलीभगत से यह कारोबार धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने जानकारी दी कि क्षेत्र में न तो अवैध खनन होने दिया जाएगा और न ही जेसीबी मशीनों को चलने दिया जाएगा। उन्होंने इस मामले से थानाध्यक्ष बृजमनगंज को अवगत करा दिया है और सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments