Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में परिवार को पीटा, घर पर कब्जा:पीड़ित की शिकायत पर आरोपी...

बस्ती में परिवार को पीटा, घर पर कब्जा:पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के अमोढ़ा बाजार में शनिवार को कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दबंगों ने उनके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने पहले परिवार के कई सदस्यों को पीटा, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद उन्होंने घर का सारा सामान बाहर फेंक दिया और मकान पर कब्जा कर लिया। घटना के बाद रणजीत गुप्ता ने छावनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायलों का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया है। हालांकि, पीड़ित परिवार को अभी तक उनके मकान का कब्जा वापस नहीं मिल सका है। रणजीत गुप्ता का आरोप है कि आरोपित लगातार उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। रणजीत गुप्ता ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि दबंगों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मकान का कब्जा दिलाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस मामले में छावनी थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments