श्रावस्ती जनपद के सोनवा थाना क्षेत्र स्थित मदरसा दारुल उलूम अल जामियातुल कादरिया से 18 वर्षीय छात्र सुहेल लापता हो गया है। पुलिस ने इस मामले में जांच तेज कर दी है और छात्र की तलाश के लिए कई टीमें गठित की हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चौगोई गांव निवासी जमील अली ने 28 मई 2026 को सोनवा थाने में अपने पुत्र सुहेल के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुहेल अड़राई स्थित मदरसे में पढ़ाई कर रहा था और 21 मई 2026 से लापता है। अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जमील अली की तहरीर के आधार पर सोनवा थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। युवक की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित स्थानों पर खोजबीन कर रही हैं और आवश्यक पूछताछ भी कर रही हैं। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि युवक के लापता होने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से काम कर रही है तथा उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस का प्रयास है कि युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
सोनवा के मदरसे से 18 वर्षीय छात्र लापता:पुलिस ने जांच तेज की, तलाश में टीमें गठित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












