श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक युवक सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला। उसे देर शाम अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बहराइच जनपद के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित पिपरा ललित नगर निवासी 40 वर्षीय पप्पू पुत्र छेदी राम के रूप में हुई है। पप्पू शनिवार सुबह पेंटिंग का काम करने के लिए घर से विशुनापुर गए थे। काम समाप्त कर वह शाम को अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इकौना-धनुही मार्ग पर बालापुर के पास वह सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें देखा और परिजनों को सूचित किया। परिजन उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इकौना पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना किसी वाहन की टक्कर से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पप्पू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और परिवार की मुख्य जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके परिवार में चार साल का एक बेटा और छह साल की एक बेटी भी है। यह घटना उनके घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर हुई। परिवार मे पिता हैं माता नहीं है पप्पू के दोनों भाई भी एक ही साथ रहते थे।
श्रावस्ती में सड़क किनारे मिला घायल युवक:पेंटिंग कर घर लौट रहा था, अस्पताल में हुई मौत, अकेला कमाने वाला था
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












