पाकिस्तान के कराची में कई लोग पानी, बिजली और गैस की किल्लत का सामना कर रहे हैं। जहां एक तरफ लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम की ओर से पानी की सप्लाई में कमी रही, जिस वजह से लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ा। यही स्थिति ईद-उल-अजहा के दौरान भी बनी रही, जहां लोगों के घरों में घंटों बिजली नहीं आई। इससे परेशान होकर लोगों ने व्यवस्था के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।
डॉन अखबार के मुताबिक, बकरीद के दिन बिजली और पानी की कमी की वजह से लोग त्योहार नहीं मना पाए। कई लोगों ने मीडियाकर्मियों के सामने व्यवस्था के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया, वहीं कुछ लोगों ने बुनियादी सुविधाएं न मिलने पर दुख व्यक्त किया। आइए जानते हैं, बिजली, पानी और गैस की कमी से लोगों को क्या परेशानियां हुईं।
यह भी पढ़ें: बकरीद पर बाल-बाल बचा ‘डोनाल्ड ट्रंप’ नाम वाला भैंसा, बांग्लादेश सरकार ने बचाया
गैस की कमी से खाना बनाना मुश्किल
गैस सिलेंडर की कमी को लेकर कराची में दो अलग-अलग दावे देखने को मिले। जहां एक तरफ आम जनता का कहना है कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण उन्हें खाना पकाने में मुश्किल हुई, वहीं दूसरी तरफ सुई सदर्न गैस कंपनी ने दावा किया कि ईद के दिन किसी को गैस सिलेंडर की कमी नहीं हुई।
कराची में रहने वाले मोहम्मद आसिफ ने बताया कि गैस की कमी इतनी ज्यादा है कि खाना पकाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से बकरीद के मौके पर उन्हें अपने पड़ोस से गैस सिलेंडर उधार लेना पड़ा।
यह भी पढ़ें: ‘बोलने की कीमत चुकाई’, हेले लेंग का अकाउंट सस्पेंड, क्या-क्या कहा?
गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर एक व्यक्ति ने कहा, ‘गैस की कमी के कारण मुझे कुर्बानी का मांस कहीं और ले जाना पड़ा ताकि उसे पकाया जा सके। इसके लिए मुझे अलग से पैसे खर्च करने पड़े।’
पानी की कमी से बेहाल लोग
कराची के कई लोग पानी की कमी से परेशान हैं। कई लोगों के घरों में बहुत कम पानी आया, जबकि कई जगहों पर बार-बार पानी नहीं मिल पाया। हालांकि कराची जल एवं सीवरेज निगम ने कहा था कि ईद के दिन नियमित पानी सप्लाई की जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
इसी समस्या को लेकर एक निवासी ने रिपोर्टर्स से कहा, ‘ईद का त्योहार खुशियां बांटने के लिए मनाया जाता है। इस साल हमने सिर्फ दुख ही बांटे हैं।’
वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा, ‘कुर्बानी का मांस घंटों बाल्टी में पड़ा रहा क्योंकि पानी की कमी के कारण हम मांस धो नहीं पाए।’












