महराजगंज के मिठौरा विकासखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में रविवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 20 महिलाओं और किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया गया। यह अभियान आयुष आपके द्वार होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग द्वारा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिंदुरिया के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीका इस बीमारी से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है और समय पर टीकाकरण कराने से कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में एलएचवी विद्या देवी, एएनएम सुमित्रा सहनी, संगिनी सुधा देवी, सरिता देवी तथा आशा कार्यकर्ता पूनम देवी, पूनम तिवारी, निर्मला देवी, सुनीता देवी और सुमन देवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने लोगों से टीकाकरण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अपनाने की अपील की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हरिहरपुर पीएचसी में एचपीवी टीकाकरण अभियान:सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 20 महिलाओं को लगे टीके
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












