Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खांवाँ कला में अधूरी इंटरलॉकिंग पर जलभराव:ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी, बारिश...

खांवाँ कला में अधूरी इंटरलॉकिंग पर जलभराव:ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी, बारिश से पहले समाधान की मांग


श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के खांवाँ कला गांव में मुख्य मार्ग पर अधूरी इंटरलॉकिंग के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्ग का आधा हिस्सा ही इंटरलॉकिंग से निर्मित किया गया है, जबकि शेष मार्ग अधूरा है। इंटरलॉकिंग वाला हिस्सा ऊंचा होने और अधूरा मार्ग नीचा होने के कारण बारिश का पानी निचले हिस्से में जमा हो जाता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी ग्रामीणों को निकलने में दिक्कत होती है। स्थानीय ग्रामीण जगत राम, मुन्नालाल दुबे, रामजी और वीरेंद्र सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से शेष सड़क का निर्माण पूरा कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सादिक अली ने बताया कि इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए जितना बजट उपलब्ध था, उतने हिस्से में कार्य कराया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि अधूरा हिस्सा नीचा होने के कारण जलभराव हो रहा है। ग्राम प्रधान ने आश्वासन दिया कि यह समस्या उनके संज्ञान में है और जल्द ही इस पर आवश्यक कार्यवाही कर जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments