Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुआनो नदी की सफाई शुरू की:रुधौली के महादेवा...

जिला पंचायत अध्यक्ष ने कुआनो नदी की सफाई शुरू की:रुधौली के महादेवा घाट पर जीर्णोद्धार अभियान में हुए शामिल

#बस्ती_न्यूज

भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र के महादेवा घाट पर आयोजित कुआनो नदी जीर्णोद्धार एवं स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। ब्लॉक सल्टौवा की ओर से आयोजित इस अभियान में उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर नदी की सफाई की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य कुआनो नदी को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाना है। इस दौरान संजय चौधरी ने स्वयं सफाई कार्य में हिस्सा लिया और लोगों से नदी संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि नदियां हमारी प्राकृतिक धरोहर हैं और इन्हें स्वच्छ एवं सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज अपने जल स्रोतों और पर्यावरण की रक्षा करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित प्राकृतिक संसाधन मिल सकेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने कुआनो नदी के संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments