Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौत:बस्ती में बेटी का...

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मां की मौत:बस्ती में बेटी का हाथ कटा, बेटा घायल; रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका एक हाथ कट गया। बाइक चला रहा युवक भी घायल हुआ है। यह हादसा सोनहा थाना क्षेत्र के बैड़वा के पास हुआ। दरियापुर तरकुलहा निवासी अमित (25) अपनी मां आरती (48) और बहन आरती (26) के साथ बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। बैड़वा के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मां आरती की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बेटी आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका एक हाथ कट गया। बाइक चला रहे अमित को भी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोनहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतका महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल में घायल बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments