Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मदरसा प्रबंधक पर 17 लाख की ठगी का आरोप:शिक्षक पद का दिया...

मदरसा प्रबंधक पर 17 लाख की ठगी का आरोप:शिक्षक पद का दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, चार पर केस दर्ज


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक पीड़ित ने मदरसा प्रबंधक पर सहायक अध्यापक पद पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 17 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। धनोरा मुस्तहकम गांव निवासी गुलाम मोईनुद्दीन पुत्र मोहम्मद बशीर ने शोहरतगढ़ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इटवा थाना क्षेत्र के भदोखर स्थित मदरसा अरबिया हशमतिया मेराजुल उलूम के प्रबंधक मोहसिन खान पुत्र साहेबजाद ने उन्हें सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए उनसे 17 लाख रुपये लिए गए। मोईनुद्दीन के अनुसार, प्रबंधक ने उन्हें सहायक अध्यापक पद का नियुक्ति पत्र दिया था। जब वह मदरसे में ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे, तो वहां के लोगों ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया। इसके बाद प्रबंधक मोहसिन खान ने उनसे फोन पर बात करना बंद कर दिया और गांव से फरार हो गया। पीड़ित गुलाम मोईनुद्दीन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहसिन खान पुत्र साहेबजाद, अयाज खान पुत्र मोहसिन खान, फैज खान पुत्र मोहसिन खान और वहीदा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 318, 438, 336 (3), 340 (2), 352, 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, केस दर्ज होने के पांच दिन बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments