Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)टमाटर लदी पिकअप सांड से टकराकर पलटी:बस्ती के राम-जानकी मार्ग पर हादसा,...

टमाटर लदी पिकअप सांड से टकराकर पलटी:बस्ती के राम-जानकी मार्ग पर हादसा, चालक-खलासी सुरक्षित

#बस्ती_न्यूज

दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम-जानकी मार्ग पर मंगलवार को एक टमाटर लदी पिकअप सांड से टकराकर पलट गई। यह घटना पायकपुर स्थित एक मैरिज हॉल के पास हुई। हादसे में पिकअप के चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप टमाटर लेकर जा रही थी, तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया। वाहन की सांड से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत चालक और खलासी को वाहन से बाहर निकाला। गनीमत रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।पिकअप पलटने के कारण वाहन में लदे सारे टमाटर सड़क पर बिखर गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments