Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगलवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:इकौना कस्बे में...

ज्येष्ठ के पांचवें बड़े मंगलवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:इकौना कस्बे में भक्तों ने की पूजा-अर्चना, भंडारे का आयोजन


श्रावस्ती जनपद के इकौना कस्बे में ज्येष्ठ माह के पांचवें बड़े मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा, जिन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंजता रहा। भक्तों ने हनुमान जी को नारियल, फूल-माला और लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर कई श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिससे वातावरण श्रद्धा और भक्ति से सराबोर रहा। स्थानीय ग्रामीणों और कार्यक्रम में उपस्थित मुकेश सोनी, राजकुमार सोनी, सत्य प्रकाश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बताया कि बड़े मंगलवार के अवसर पर हर वर्ष विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इनमें दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु शामिल होते हैं। भंडारे का कार्यक्रम सुबह से शाम तक जारी रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments