#बस्ती_न्यूज
बस्ती में हर्रैया तहसील के दो राजस्व लेखपाल एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। उनकी कार दो आवारा पशुओं से टकरा गई, जो सड़क पर लड़ रहे थे। इस घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि वाहन में सवार दोनों कर्मचारी सुरक्षित रहे। यह घटना तब हुई जब लेखपाल मुकेश कसौधन और दुर्गेश पाण्डेय तहसील का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। माचा क्षेत्र के पास सड़क किनारे दो आवारा पशु आपस में लड़ रहे थे। अचानक वे अनियंत्रित होकर सड़क पर आ गए और एक पशु उनकी कार के बोनट से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है। सड़क पर घूमते इन पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
आवारा पशुओं की लड़ाई से लेखपाल की कार क्षतिग्रस्त:बस्ती में बड़ा हादसा टला, कर्मचारी सुरक्षित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












