Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जमुनहा में जर्जर सड़क पर भरा गंदा पानी:नालियों की सफाई न होने...

जमुनहा में जर्जर सड़क पर भरा गंदा पानी:नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान, बीमारियों का खतरा


श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के संगम पुरवा के मजरा सेमरहनिया में नालियों की सफाई न होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी भर गया है। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में रहने वाले ब्राह्मण परिवारों सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं कराई गई है, जिसके चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई है। सड़कों पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। इसके साथ ही, गंदगी और बदबू के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गई हैं, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान राजकुमार पासवान ने जानकारी दी कि उन्हें गांव में सफाई व्यवस्था की समस्या के बारे में पता चला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नालियों की सफाई कराकर स्थिति को सुधारा जाएगा, ताकि ग्रामीणों को असुविधा न हो। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गांव में फैल रही गंदगी और बीमारियों के खतरे से राहत मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments