Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)गोडसरा शुक्ल में आयुष्मान आरोग्य शिविर:सैकड़ों मरीजों को मुफ्त परामर्श, जांच और...

गोडसरा शुक्ल में आयुष्मान आरोग्य शिविर:सैकड़ों मरीजों को मुफ्त परामर्श, जांच और दवाएं मिलीं

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत क्षेत्र के गोडसरा शुक्ल पंचायत भवन में बुधवार को आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मरीजों को चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य परामर्श और निदान की सुविधा मिली। शिविर में खून, बीपी, शुगर की मुफ्त जांच, वजन और लंबाई की माप जैसी कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध रहीं। इसके अतिरिक्त, मरीजों को मुफ्त एक्स-रे की सुविधा भी प्रदान की गई। इस दौरान रिंकी देवी, सुनील, राजेश, उषा रानी और आयुष जैसे अनेक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में आए मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। शिविर को सफल बनाने में लैब टेक्नीशियन विवेक वर्मा, एक्सरे टेक्नीशियन भूपेंद्र सिंह, एसटीएलएस संदीप कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर फिरोज और अन्य सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments