Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पुरानी पेंशन, TET अनिवार्यता खत्म करने की मांग:बस्ती में शिक्षकों ने एकजुट...

पुरानी पेंशन, TET अनिवार्यता खत्म करने की मांग:बस्ती में शिक्षकों ने एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में बुधवार को उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक कंपनी बाग के समीप एक स्थान पर आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली और शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर एकजुट संघर्ष का संकल्प लिया। शिक्षकों ने वर्ष 2006 में अनुदानित विद्यालयों में कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, TET की अनिवार्यता समाप्त करने तथा विभिन्न स्थानीय शिक्षक समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
संघ के प्रदेश संयुक्त मंत्री वागीश दत्त पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अनुदानित विद्यालयों के शिक्षक लंबे समय से उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा शिक्षक हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है, ऐसे में संगठन की मजबूती और संघर्ष ही समस्याओं के समाधान का एकमात्र रास्ता है। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक लखपत सिंह, उदयभान सिंह, धर्मराज यादव, देवमणि वर्मा, चिन्तामणि उपाध्याय, शिवनवल चौधरी, गंगाराम वर्मा और सीताराम को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए सरकार पर नीतिगत दबाव बनाने और आंदोलन को तेज करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने TET प्रकरण पर सरकार की उदासीनता को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने शिक्षकों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया। बैठक का संचालन कर रहे विनोद कुमार मिश्र ने शिक्षक समुदाय से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में वीरेन्द्र कुमार मिश्र, गोपीनाथ मिश्र, विजय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद दूबे, धर्मराज चौधरी, राममूर्ति यादव, देवेन्द्र कुमार शुक्ल, मानसिंह, रामतीरथ यादव, भानु प्रताप शुक्ल, परशुराम निषाद, विजय बहादुर सिंह, वृजेश कुमार सिंह एवं डॉ. राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments