महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुजुर्ग की मौके पर ही मृत्यु हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। यह घटना सुबह करीब 10:45 बजे चौधरी ढाबा और लेहड़ा खास के बीच हुई। मृतक की पहचान फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम चौतरवा निवासी मुख्तार (65) पुत्र सुलेमान के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय राहगीरों ने पुलिस पीआरवी को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बनकटी पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फरेंदा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के ढाबों और राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर फरार वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपी चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 105 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:फरेंदा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












