Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:बीमारी के डर से उठाया...

बस्ती में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:बीमारी के डर से उठाया कदम, पुलिस जांच जारी


बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के टिकुईया गांव में एक 36 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रीना वर्मा नामक इस महिला ने सोमवार रात अपने घर के कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर यह कदम उठाया। सुबह परिजनों ने रीना को फंदे से लटका देखा। उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों के अनुसार, रीना पिछले लगभग दो महीने से बीमार थीं। उनका इलाज लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था, जहां उनके खून के नमूने भी लिए गए थे। परिवार का कहना है कि रीना को ब्लड कैंसर होने की आशंका थी, जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। सूचना मिलने पर पैकोलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा जा रहा है। मृतका रीना वर्मा के दो बच्चे हैं, जिनमें एक करीब सोलह वर्षीय बेटी और एक छोटा बेटा शामिल है। घटना के समय उनके पति राम जनम वर्मा घर पर ही मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments