शोहरतगढ़ के मधवापुर में नवनिर्मित मछली मंडी के गेट की शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत के मामले में जांच शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ करमेन्द्र के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय टीम ने बृहस्पतिवार को घटनास्थल का दौरा किया। जांच टीम ने घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया और वहां मौजूद निर्माण सामग्री की भी जांच की। टीम ने घटना के समय आसपास मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए। हादसे के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद, कार्यदायी संस्था का ठेकेदार या कोई अन्य जिम्मेदार व्यक्ति जांच टीम के सामने उपस्थित नहीं हुआ। उपजिलाधिकारी के साथ अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी कमल किशोर और खंड विकास अधिकारी बढ़नी अनिशी मणि पाण्डेय भी टीम में शामिल थे। टीम ने जगदीश, शाह मोहम्मद, वाहिद, बब्बू, शहजाद सहित लगभग एक दर्जन लोगों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। जांच टीम ने प्रथम दृष्टया हादसे का कारण शटरिंग में लापरवाही, निर्माण सामग्री में गड़बड़ी और उचित सुरक्षा व्यवस्था का अभाव बताया है।
मछली मंडी गेट शटरिंग गिरने की जांच शुरू:एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, बयान दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












