Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ भाजपा मण्डल की मासिक बैठक संपन्न:श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में हुई,...

शोहरतगढ़ भाजपा मण्डल की मासिक बैठक संपन्न:श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में हुई, संगठन को मजबूत करने पर बल


भाजपा शोहरतगढ़ मण्डल की कामकाजी मासिक बैठक गुरुवार शाम नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और जनसंपर्क अभियान को गति देना था। इसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने की, जबकि संचालन मण्डल महामंत्री अभिषेक चौधरी ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री एवं मण्डल प्रभारी फूलचंद जयसवाल रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। जयसवाल ने समीक्षा करते हुए बूथ स्तर पर कमेटियों को और अधिक सक्रिय करने पर बल दिया। मुख्य अतिथि ने केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की गरीब कल्याण, किसान और महिला उत्थान से जुड़ी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और इसकी ताकत इसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बताया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण पाल चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, मनोनीत सभासद रविन्द्र कुमार वर्मा, जिला कार्यालय सह प्रभारी महेंद्र लोधी, मण्डल उपाध्यक्ष संजय दूबे, शिवप्रसाद चतुर्वेदी, बेचन प्रसाद, मण्डल मंत्री विजय कुमार गुप्ता, राममगन यादव, विरेन्द्र गुप्ता, पंकज गौड़, शक्ति केन्द्र संयोजक श्रीराम चौहान, लवकुश चौधरी, राधेश्याम मिश्रा, रामजी जयसवाल, संजय मिश्रा, आशीष गुप्ता, मण्डल मीडिया प्रभारी रामकृष्ण शुक्ला और हिमांशु मिश्रा सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments