#बस्ती_न्यूज
बस्ती के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह थाना नगर क्षेत्र के तिलकपुर पेट्रोल पंप के सामने एक सड़क हादसा हुआ। अयोध्या दर्शन के लिए जा रही एक आर्टिका कार को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना गुरुवार को हुई डेलिया, पोस्ट दुधारा निवासी राज गुप्ता पुत्र राधेश्याम गुप्ता अपने साथियों के साथ आर्टिका कार से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर के कारण कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार तीनों लोगों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तुरंत वाहन से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना की सूचना मिलते ही फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया। फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेश कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। रोडवेज बस चालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अयोध्या जा रही कार को बस ने मारी टक्कर:बस्ती में पेड़ से टकराई कार, तीन लोग घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












