पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता के साथ पूर्ण करायें पुलिस भर्ती परीक्षा-पुलिस अधीक्षक
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्र श्री अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में आरक्षी नागरकि पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 को नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु स्टेटिक/सेक्टर मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापकों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा 08, 09 व 10 जून, 2026 को दो पालियों में सम्पन्न होगी, जिसमें कुल 480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए जनपद में एकमात्र परीक्षा केन्द्र श्री अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज भिनगा को बनाया गया है। उन्होने निर्देश दिया कि परीक्षा को नकलविहीन, शान्तिपूर्ण एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा हेतु नोडल अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार को नामित किया गया है।बैठक में जिलाधिकारी ने नामित स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेटो को निर्देशित किया कि वह निर्धारित समयानुसार परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होकर अपने संमुख प्रश्नपत्रों के पैकेट खुलवायेगे, तथा परीक्षा के उपरान्त उत्तर पुस्तिकाओं को शील्ड कराकर कोषागार स्थित डबल लॉक पर पहुँचायेगें। उन्होने यह भी निर्देशित किया कि अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा सम्पन्न करायें। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के समय सभी के लिए मोबाइल फोन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी करने वाले समस्त कर्मचारियों को अपना आधार कार्ड व ड्यूटी कार्ड अवश्य लेकर आयेंगे।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता के साथ पूर्ण करायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए, इसके लिए खुफिया पुलिस को भी सक्रीय किया गया है। परीक्षा केन्द्र पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। जिससे परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ललित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी भिनगा आशीष भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी भिनगा, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनीत कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात, जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह, केन्द्र प्रभारी सहित स्टेटिक/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा हेतु बनाये गये परीक्षा केन्द्र श्री अलक्षेन्द्र इण्टर कालेज भिनगा पहुंचकर निरीक्षण किया तथा समस्त व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच भी किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों एवं केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को पेयजल, शौचालय, शीटिंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य सम्बन्धित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में कोई दिक्क्त न होने पाये।












