Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में इकरारनामे के बावजूद जमीन दूसरे को बेची:8 लाख रुपये लेकर...

बस्ती में इकरारनामे के बावजूद जमीन दूसरे को बेची:8 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी, दो महिलाओं पर केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में जमीन के इकरारनामे के बावजूद दूसरे व्यक्ति को बेचने का मामला सामने आया है। रकम वापस मांगने पर धमकी देने के आरोप हैं। हर्रैया थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हर्रैया थाना क्षेत्र के रेउवाबाबू निवासी रेनू सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महुघाट स्थित आराजी संख्या 329 (रकबा 0.051 हेक्टेयर) भूमि के संबंध में 6 जुलाई 2021 को एक इकरारनामा किया गया था। इस सौदे के लिए रेनू सिंह ने आरोपित पक्ष को आठ लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि इकरारनामे के बावजूद भूमि स्वामिनी चंद्रावती देवी ने 10 दिसंबर 2025 को उसी जमीन का बैनामा किसी अन्य महिला रेखा मौर्या के नाम कर दिया। जब पीड़िता रेनू सिंह को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपितों ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपित पक्ष ने रेनू सिंह को झूठे एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चंद्रावती देवी (निवासी महुघाट, थाना हर्रैया) और रेखा मौर्या (निवासी निरिया चकिया, थाना नवाबगंज, जनपद गोंडा) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments