Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मदन जायसवाल हत्याकांड: सिर पर हमले से हुई मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई...

मदन जायसवाल हत्याकांड: सिर पर हमले से हुई मौत:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र में जयरामपुर गांव के पीछे खेत में नग्न अवस्था में मिले मदन जायसवाल हत्याकांड की जांच तेज हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मृतक के सिर पर गंभीर वार किए गए थे, जिससे उनकी मौत हुई। नाक टूटने और मस्तिष्क में रक्त का थक्का भी पाया गया है। मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के देवराव गांव निवासी 38 वर्षीय मदन जायसवाल के रूप में हुई थी। वह कोटेदार, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। उनका शव गुरुवार सुबह जयरामपुर गांव के पीछे खेत में मिला था, जबकि उनकी पल्सर बाइक सड़क किनारे खड़ी पाई गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच की दिशा और स्पष्ट हुई है। सिर पर हुए गंभीर प्रहार को ही मौत का मुख्य कारण माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में किसी भारी वस्तु या रॉड से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग वहीं, घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन अब तक बरामद नहीं हो सका है। मोबाइल फोन का गायब होना हत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल को और तेज कर रहा है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने कई संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सर्विलांस सेल को भी सक्रिय कर मृतक की कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अंतिम समय में संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ रुधौली कुलदीप यादव ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है तथा सर्विलांस टीम तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस को जल्द ही महत्वपूर्ण सुराग मिलने और शीघ्र ही घटना का खुलासा होने की उम्मीद है। मदन जायसवाल की हत्या से क्षेत्र में अभी भी दहशत और आक्रोश का माहौल है। परिजन हत्या के पीछे गहरी साजिश की आशंका जता रहे हैं और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments