Homeजिला / लोकल (Local News)पुतिन का भारत को बड़ा रक्षा प्रस्ताव: Su-57 फाइटर जेट पर सहयोग...

पुतिन का भारत को बड़ा रक्षा प्रस्ताव: Su-57 फाइटर जेट पर सहयोग और तकनीक साझा करने की पेशकश


मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की बात करते हुए Su-57 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम में साझेदारी का प्रस्ताव दिया है। सेंट पीटर्सबर्ग में मीडिया प्रमुखों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि रूस भारत के साथ इस एडवांस फाइटर जेट की तकनीक साझा करने और संयुक्त रूप से काम करने को तैयार है।
पुतिन ने Su-57 को दुनिया का सबसे उन्नत लड़ाकू विमान बताया और कहा कि रूस भारत के साथ एयर डिफेंस सिस्टम पर भी मिलकर काम करना चाहता है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भारत की सभी तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रूस सोर्स कोड और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर तक के लिए तैयार है।
भारत पहले 2018 में इस परियोजना से अलग हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर इस पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि भारत 40 से 50 Su-57 विमान खरीदने पर विचार कर सकता है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रूसी रक्षा कंपनी रोस्टेक के सीईओ ने भी कहा कि भारत-रूस दशकों पुराने रणनीतिक साझेदार हैं और रूस हमेशा भारत की रक्षा जरूरतों में सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments