सुलतानपुर। ब्लॉक कुड़वार अंतर्गत ग्राम सभा पिपरी में ग्राम प्रधान मोहम्मद सलमान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। ग्राम प्रधान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है और हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
उन्होंने ग्रामीणों से लगाए गए पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वृक्षारोपण के माध्यम से गांव को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।
ग्राम प्रधान मोहम्मद सलमान ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से बचाव के लिए वृक्ष ही सबसे बड़ा सहारा हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।












