Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)आप का गिलौला विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन:बढ़ी बिजली दरों और कटौती के...

आप का गिलौला विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन:बढ़ी बिजली दरों और कटौती के खिलाफ उठाई आवाज


श्रावस्ती। आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जनपद श्रावस्ती के गिलौला स्थित विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पार्टी के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी आशीष के नेतृत्व में बढ़ी हुई बिजली दरों और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी आशीष ने बताया कि प्रदेश की जनता 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की गर्मी का सामना कर रही है, वहीं दूसरी ओर 10 से 12 घंटे तक की अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिजली के दाम बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है, जबकि पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गिलौला विद्युत उपकेंद्र पर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया, ताकि सरकार को जनता की समस्याओं से अवगत कराया जा सके। कार्यकर्ताओं ने “फ्री या सस्ती बिजली दो या इस्तीफा दो”, “बिजली कटौती बंद करो” तथा “जनविरोधी नीतियां वापस लो” जैसे नारे लगाए। पार्टी नेताओं ने मांग की कि प्रदेश में बिजली दरों में कमी की जाए, अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी आंदोलन को और व्यापक रूप देगी। इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, फिरोज हैदर, अनुज पाठक, अनिरुद्ध तिवारी, चंदन पाठक, राम नारायण राव, बंश राज राव, सकटू राम, राम दुलारे, राम बख्श चौहान, राम अचल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments