वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना शिवनगर डिड़ई परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने की। इस बैठक में क्षेत्र के जुलूस आयोजकों, ताजियादारों, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों और विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया। थानाध्यक्ष ने सभी से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों एवं समय के अनुसार ही निकाले जाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही गई। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि यदि किसी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की। बैठक के दौरान जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिवनगर डिड़ई थाने में मोहर्रम पर पीस कमेटी बैठक:शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












