Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में घर में मिला व्यक्ति का संदिग्ध शव:पुलिस जांच में जुटी,...

श्रावस्ती में घर में मिला व्यक्ति का संदिग्ध शव:पुलिस जांच में जुटी, अत्यधिक शराब सेवन से मौत की आशंका


श्रावस्ती के इकौना कस्बे में बुधवार को एक व्यक्ति का शव उसके घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मोहल्ला कबीर नगर निवासी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ शिकारी के रूप में हुई है। वह अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी गिलौला क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं और बच्चों के साथ गिलौला बाजार में किराए के मकान में रहती हैं। बुधवार सुबह जब उनके पुत्र अनुराग घर पहुंचे, तो उन्होंने अपने पिता को कमरे में मृत पाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक इकौना परमानंद तिवारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला अत्यधिक शराब के सेवन से हुई मौत का प्रतीत होता है। मृतक कृष्ण कुमार तिवारी शराब का अधिक सेवन करते थे। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments