HomeUncategorizedजनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ’’व्यापारी संवाद कार्यक्रम’’ का हुआ आयोजन

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ’’व्यापारी संवाद कार्यक्रम’’ का हुआ आयोजन

 

 

 

अध्यक्ष जिला पंचायत एवं विधायक ने कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

 

 

 

श्रावस्ती। जनपद में आज भिनगा स्थित आशा ट्रेनिंग सेंटर में ’’व्यापारी संवाद कार्यक्रम’’ आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ माननीय विधायक श्रावस्ती रामफेरन पाण्डेय तथा मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों व व्यापारी बंधुओ की उपस्थिति में राज्य कर विभाग के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के हित में प्रचलित सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, जीएसटी एक्ट के प्रावधानों एवं अन्य विभागीय विधिक प्रक्रियागत जानकारियां दी गई। बैठक में अध्यक्ष व्यापार मंडल श्रावस्ती दीनानाथ गुप्ता द्वारा सरकार की ओर से व्यापारी हित में किए जा रहे कार्यों एवं नीतियों की प्रशंसा की गयी। जनपद के सम्मानित उद्यमी सूफ़ी सगीर द्वारा व्यापारी हित में कई सुझाव प्रस्तुत किए गए।

माननीय विधायक कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार व्यापारी हित में हर प्रकार का कार्य करने के लिए संकल्पबद्ध है। केन्द्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के करों को समाप्त करते हुए वर्ष 2017 में जी0एस0टी0 लागू की गई थी। जिससे लोगों को अनेक प्रकार के टैक्स से मुक्ति मिल सके और व्यापारीगण अधिक से अधिक लाभ कमा सकें।

मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देश की आर्थिक आजादी के लिए लागू जी0एस0टी0 व्यवस्था लागू की गई थी। जिसके शुभारम्भ के उपलक्ष्य में संसद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।

उपायुक्त राज्य कर आनंद कुमार राय द्वारा पंजीयन प्रक्रिया, रिटर्न फाइलिंग, व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना,जी एस टी 2.0 के सुधारों तथा नियम 14ए की जानकारी दिया गया।

बैठक में उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पाण्डेय, उपायुक्त मनरेगा संदीप कुमार, समाज कल्याण अधिकारी डा0 अमरनाथ यति, उपायुक्त राज्य कर आनंद कुमार राय, राज्य कर अधिकारी प्रेम किशोर सैनी, अधिवक्ता निशांत ओझा, आलोक कुमार सैनी, पंकज पांडेय आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments