Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मस्जिद मार्ग पर जलभराव:हुसैनिया में नमाजियों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी

मस्जिद मार्ग पर जलभराव:हुसैनिया में नमाजियों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी


श्रावस्ती के नासिरगंज स्थित हुसैनिया मस्जिद-इमामबाड़ा मार्ग पर गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव हो गया है। मुख्य मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा होने से नमाजियों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग हुसैनिया मस्जिद और इमामबाड़े का मुख्य रास्ता है, जिसका उपयोग लोग नमाज अदा करने और मजलिस के लिए करते हैं। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह समस्या हर बारिश में उत्पन्न होती है। सड़क इंटरलॉकिंग की बनी है, लेकिन इसके किनारे की नाली पूरी तरह से टूट चुकी है और पट गई है। पानी की निकासी का उचित इंतजाम न होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों तक सड़क पर जमा रहता है। बाइक सवारों को जलभराव और गड्डों से बचकर निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे उनकी सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय निवासी शीबू, कब्बन, मसर्रत और बन्ने सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की निकासी कराने और मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments