#बस्ती_न्यूज
विश्व हिंदू महासंघ बस्ती के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह का गुरुवार को छावनी तिराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। वे गौरक्षा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परशुरामपुर जा रहे थे, तभी विश्व हिंदू महासंघ परिवार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सौरभ चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष दुबौलिया सतीश पांडेय, वशिष्ठ मुनि दुबे, जयप्रकाश पांडेय, दुर्गेश पांडेय, अमरजीत वर्मा और अंकित उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष का छावनी तिराहे पर स्वागत:परशुरामपुर जाते समय पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन
RELATED ARTICLES












