Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में मोहर्रम पर पीस कमेटी बैठक, प्रशासन की अपील:ताजिया की ऊंचाई...

बहराइच में मोहर्रम पर पीस कमेटी बैठक, प्रशासन की अपील:ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होगी, नई परंपरा प्रतिबंधित


रूपईडीहा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी बाबागंज में मोहर्रम त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सीओ नानपारा पहुप सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत सहित क्षेत्र के ताजियादार और संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य मोहर्रम को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराना था। बैठक के दौरान प्रशासन ने मोहर्रम के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। सीओ नानपारा पहुप सिंह ने स्पष्ट किया कि ताजिया की ऊंचाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि जुलूस के दौरान किसी भी तरह के अवैध या भड़काऊ शस्त्र प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने निर्देश दिए कि त्योहार को केवल पारंपरिक तरीके से ही मनाया जाए और किसी भी नई प्रथा या परंपरा की शुरुआत की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सभी ताजियादारों को अपने-अपने क्षेत्र के स्वयंसेवकों (वॉलंटियर्स) की सूची तैयार कर थाने में जमा करने को कहा गया। सीओ ने उपस्थित लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान अफवाहों और अराजक तत्वों पर विशेष नजर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने सभी से शासन के आदेशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि केवल दो साउंड या भोपू का उपयोग किया जाए और सभी लोग सद्भावपूर्वक त्योहार मनाएं। उन्होंने नियुक्त किए गए वॉलंटियर्स को त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी और किसी भी समस्या की स्थिति में उनकी जवाबदेही तय की। चौकी इंचार्ज बाबागंज शिवेश शुक्ला ने भी अपने क्षेत्र के ताजियादारों और इमामों से सकुशल त्योहार मनाने और प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments