Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कुसौरा सोधिया सड़क पर गिरा पेड़:गांवों का आवागमन बाधित, हटाने की मांग

कुसौरा सोधिया सड़क पर गिरा पेड़:गांवों का आवागमन बाधित, हटाने की मांग

#बस्ती_न्यूज

रखोना बहादुरपुर बस्ती कुसौरा सोधिया संपर्क मार्ग पर कनेला खास में प्राथमिक विद्यालय के पास एक जर्जर बरगद का पेड़ गिर गया। इससे सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। यह मार्ग ग्रामीण क्षेत्र को लुंबनी दुद्धी मार्ग से जोड़ता है। इसके बाधित होने से लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों और राहगीरों ने इस पर चिंता व्यक्त की है। रामकुमार, बृजेश, आलोक और विपुल जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित विभाग या संस्था को जल्द से जल्द गिरे हुए पेड़ को हटाना चाहिए। उनकी मांग है कि आवागमन को सुचारू रूप से बहाल किया जाए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments