Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)जमीन धोखाधड़ी मामले में आरोपी पर धमकी का आरोप:पीड़ित ने अपर पुलिस...

जमीन धोखाधड़ी मामले में आरोपी पर धमकी का आरोप:पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की गुहार लगाई

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में जमीन धोखाधड़ी के एक मामले में नया मोड़ आया है। सिकंदरपुर निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है। पीड़ित रामकुशल (58) ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर धोखे से उनकी जमीन का बैनामा करा लिया था। इस दौरान उनके बैंक खाते से करीब 19.30 लाख रुपये भी निकाल लिए गए। इस मामले में कलवारी थाने में 9 जून को संबंधित आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी रामकुशल का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी सुमित शुक्ला और श्रीकांत शर्मा लगातार उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में जब वह अपने भतीजों दूधनाथ और राजेश के साथ गायघाट जा रहे थे, तब रास्ते में उन्हें रोककर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने अपने प्रभाव का हवाला देते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया। रामकुशल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने और परिवार के लिए सुरक्षा भी मांगी है। इस प्रकरण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments