#बस्ती_न्यूज
बस्ती में मदरसा नियुक्ति घोटाले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर जीवित व्यक्ति को अभिलेखों में मृत दर्शाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने और अपने परिजनों को नौकरी दिलाने का आरोप है। नगर पुलिस ने उसे शुक्रवार सुबह 6:30 बजे फुटहिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मटेरा गांव निवासी अब्दुर्रव (48) पुत्र बिसमिल्लाह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नगर थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि मदरसा में नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान एक जीवित व्यक्ति को सरकारी और संस्थागत अभिलेखों में मृत दिखाया गया। इसके लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज बनाए गए, जिनका उपयोग कर आरोपी ने अपने परिजनों को नौकरी दिलाई। शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू हुई तो दस्तावेजों में गंभीर अनियमितताएं और कूटरचित अभिलेख पाए गए। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी अब्दुर्रव गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह जिले से बाहर भागने की फिराक में है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए नगर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे फुटहिया से दबोच लिया। यह मामला शिक्षा संस्थान में नियुक्तियों में फर्जीवाड़े से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने और नियुक्ति प्रक्रिया को प्रभावित करने में अब्दुर्रव के साथ अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां तथा कार्रवाई की संभावना है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में मदरसा नियुक्ति घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:जीवित को मृत दिखाकर परिजनों को दिलाई थी नौकरी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












