HomeHealth & Fitnessट्रैक्टर ट्राली फिसलकर तालाब में गिरा, चालक की मौत

ट्रैक्टर ट्राली फिसलकर तालाब में गिरा, चालक की मौत

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक ट्रैक्टर ट्राली फिसल कर तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर ट्राली चालक की माैके पर ही माैत हाे गई है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खैरीघाट प्रदीप कुमार पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुँचे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पहलवान पुरवा चौकसाहार के रहने वाले मयंकर यादव आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अरनवा स्थित सीमेन्ट मोरम की दुकान से वापस घर जा रहे थे। रात लगभग 2:30 बजे ग्राम पंचायत तेलियनपुरवा के निकट सड़क किनारे स्थित तालाब में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर फिसल गया। मयंकर उसी के नीचे दबने मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments