श्रावस्ती जनपद के इकौना स्थित जगत जीत इंटर कॉलेज में भारत स्काउट एवं गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) इकौना द्वारा आयोजित यह शिविर 11 जून से 15 जून 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह और देवीपाटन मंडल की सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त सुश्री सुषमा यादव उपस्थित रहीं। सुश्री सुषमा यादव ने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के ध्वज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था का आधिकारिक ध्वज गहरे आसमानी नीले रंग का होता है, जो साहस, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और समाजसेवा की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रशिक्षण प्रभारी कामाछा प्रसाद पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन का मुख्य उद्देश्य आध्यात्मिक सिद्धांतों की स्थापना, धर्म के प्रति निष्ठा और ईश्वर के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने यह भी बताया कि यह आंदोलन प्रत्येक व्यक्ति को अपने सर्वांगीण विकास के लिए स्वयं जिम्मेदार बनने की प्रेरणा देता है। डायट प्रवक्ता गिरीश प्रसाद मिश्रा ने कहा कि एक सच्चा स्काउट अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और समाज के प्रति समर्पित होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों में सेवा, सहयोग और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश कुमार यादव, गिरीश प्रसाद मिश्रा, अमित कुमार पाठक, रमेश कुमार पाठक सहित कई स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे। शिविर में प्रतिभागियों को स्काउट-गाइड के सिद्धांतों और विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इकौना में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू:युवाओं को सेवा, अनुशासन और समर्पण का संदेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












