Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सचिव ने दी ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी:मदरहना उर्फ दत्तपुर में ग्राम...

सचिव ने दी ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी:मदरहना उर्फ दत्तपुर में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन


शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 12 जून 2026 को शोहरतगढ़ विकास खंड के ग्राम पंचायत मदरहना उर्फ दत्तपुर में ग्राम चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं। ग्राम पंचायत सचिव अजय भारतीया ने चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का गांव स्तर पर ही समाधान करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े। उन्होंने जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 21 दिनों के भीतर आवेदन करने की अपील की, जिससे प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो सके। कार्यक्रम में राशन कार्ड, फैमिली आईडी, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री सड़क दुर्घटना सहायता योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर आरबीआई बैंक के प्रतिनिधि संतोष शुक्ला ने बैंकिंग एवं बीमा सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मशरूम की खेती, अगरबत्ती, मोमबत्ती, अचार एवं मसाला निर्माण जैसे गृह उद्योगों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। शुक्ला ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आर्थिक सशक्तिकरण, बैंकिंग सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी प्रकाश डाला। प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने और गांव को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सचिव अजय भारतीया, प्रशासक ग्राम प्रधान कुसुमलता, प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार चौधरी, ग्राम पंचायत रोजगार सेवक दीन दयाल, पंचायत सहायक अभिषेक प्रताप चौधरी, सफाईकर्मी शिवशंकर, लवकुश सहित गांव के घिररी, छेदी और मीरा जैसे ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments