बहराइच जिले के मटेरा विधानसभा क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा से पहले हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। गुलहरिया इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग काले झंडे लेकर जनसभा स्थल की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया। पुलिस को जैसे ही हिंदू संगठनों द्वारा ओवैसी को काला झंडा दिखाए जाने की जानकारी मिली, उसने तुरंत कार्रवाई की। हिंदू सुरक्षा संघ के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग जुटे थे। मनीष पांडे ने बताया कि वे ओवैसी की जनसभा का विरोध कर रहे थे और उन्हें काला झंडा दिखाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का पुतला भी फूंका। मनीष पांडे के अनुसार, शौकत अली ने हाल ही में महाराजा सुहेलदेव को काल्पनिक बताया था, जिसके कारण हिंदू संगठनों में आक्रोश था और उन्होंने यह विरोध प्रदर्शन किया।
ओवैसी की जनसभा से पहले हिंदू संगठनों का प्रदर्शन:बहराइच में पुतला फूंका, काले झंडे लेकर जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












