अप्रैल महीने की शुरुआत तेज बारिश और ओलों के साथ हुई है। कल देश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने की घटनाएं हुई हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी देश के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, महराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और पंजाब-हरियाणा के साथ-साथ करीब एक दर्जन राज्य हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि इन राज्यों में बारिश के साथ-साथ तूफान भी चल सकता है, जो किसानों की परेशानी बढ़ा सकता है।
दिल्ली-एसीआर में आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक गरज-मचम और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस पूरे महीने दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं जताई गई है। इसके साथ ही बदले हुए मौसम से दिल्ली वालों को प्रदूषण से राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: जलपाईगुड़ी: 7 में से 3 सीटों पर BJP का कब्जा, क्या TMC करेगी वापसी?
कल हो सकती है बारिश
उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में आज बारिश का अलर्ट नहीं है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है लेकिन कल मौसम करवट लेगा और तेज बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 2 से 5 अप्रैल के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। 3 और 4 अप्रैल को इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा। इस दौरान 3 और 4 अप्रैल को बारिश के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना भी जताई जा रही है।
यूपी-बिहार में कैसा है मौसम?
यूपी की बात करें तो कल तीन अप्रैल को उत्तर प्रदेश के एक बड़े हिस्से में बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चने की संभावना है, जिससे कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कुछ जगहों पर 60 किमी तक पहुंच सकती हैं।
बिहार की बात करें तो बिहार की राजधानी पटना में ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की आशंका है। बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, बेगूसराय, रोहतास, गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों पर खराब मौसम
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में मौसम विभाग ने आज भले ही कोई अलर्ट जारी ना किया हो लेकिन कल इन राज्यों में मौसम खराब रहने की आशंका है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 और 4 अप्रैल को मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरानदक्षिदउ बारिश के साथ बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है।

मध्य भारत में मौसम
उत्तर भारत के राज्यों में कल से मौसम खराब होने का अनुमान है। वहीं, मध्य भारत के राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आज तटीय महाराष्ट्र में बिजली गिरने का भी अलर्ट है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में आंधी और तूफान परेशान कर सकता है।
यह भी पढ़ें: देश में जनगणना का काम शुरू; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह ने भरा फॉर्म
पूर्वोत्तर भारत में मौसम का हाल
देश के पूर्वी हिस्से में और उत्तर पूर्वी हिस्से में मौसम खराब रहने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 4 अप्रैल तक बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। सिक्किम में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन कल से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
दक्षिण भारत
दक्षिण भारत की बात करें तो 5 अप्रैल तक तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। केरल में 5 अप्रैल तक बारिश का असर रहेगा। इसके साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय कर्नाटक में आज मौसम खराब रहने और बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही दक्षिण भारत में तापमान भी बढ़ रहा है और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर रहा है।











