Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नवाबगंज की चौगड़वा पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल:तीन साल से सफाईकर्मी नहीं,...

नवाबगंज की चौगड़वा पंचायत में सफाई व्यवस्था बदहाल:तीन साल से सफाईकर्मी नहीं, ग्रामीण खुद कर रहे काम


नवाबगंज विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत चौगड़वा नवाबगंज में सफाई व्यवस्था बदहाल है। यहां पिछले तीन वर्षों से कोई सफाईकर्मी तैनात नहीं है, जिसके कारण नालियां बजबजा रही हैं। ग्रामीण और समाजसेवी अपने स्तर पर साफ-सफाई करवा रहे हैं। राम नगर सेमरा नानपारा क्षेत्र में स्थित इस ग्राम पंचायत में नवाबगंज, चौगड़वा और हरिहरपुर जैसे तीन मजरे शामिल हैं। 15,000 से अधिक की आबादी वाली इस पंचायत में तीन साल से एक भी सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बेचेलाल जायसवाल ने बताया कि वे स्वयं नालियों की साफ-सफाई करवाते हैं। नवाबगंज कस्बे के हड्डी गोदाम, जोलाहन पुरवा और बक्सी गांव रोड जैसे मोहल्लों में बजबजाती नालियों की सफाई समाजसेवी सद्दाम साहब द्वारा कराई जा रही है। इस संबंध में एडीओ पंचायत नवाबगंज अनिल कुमार तिवारी से बात की गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर सफाई करवाई जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments