HomeHealth & Fitnessज्येष्ठ मंगल पर पार्षद राघव राम ने कराया भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं को...

ज्येष्ठ मंगल पर पार्षद राघव राम ने कराया भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

लखनऊ राजधानी में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, बूंदी और शरबत का प्रसाद वितरित किया गया। सातवें मंगलवार पर ज़ोन तीन के लाला लाजपत राय वार्ड के पार्षद ने ज्येष्ठ माह के मंगल पर भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक नीरज बोरा भी पहुंचे। उन्होंने श्रद्दालुओं को प्रसाद वितरित किया।

नगर निगम के लाला लाजपत राय वार्ड के पार्षद राघव राम तिवारी की तरफ से भंडारे का आयोजन कुर्सी रोड पर नरेश मेडिकल के सामने किया गया। इस दौरान कई बड़े भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राघव राम तिवारी ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया।

 
भंडारे में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने कहा है कि वह प्रभु की सेवा में लगे हैं। राहगीरों के लिए प्रसाद सहित वीवीआईपी लोगों के लिए भी व्यवस्था की गई थी। प्रसाद ने युवाओं से धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments