Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में युवक का शव गड्ढे में मिला:परिजन बोले- हत्या की गई,...

बहराइच में युवक का शव गड्ढे में मिला:परिजन बोले- हत्या की गई, पीठ पर चोट थी, लड़की से अफेयर चल रहा था


बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के नरौना गांव में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे में मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है। संतोष मंगलवार को चिलवरिया चौकी क्षेत्र के नरौना गांव गया था, जहां उसका शव मिला। देहात कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई घूरे ने संतोष की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि संतोष का इलाके की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घूरे के अनुसार, संतोष की पीठ पूरी तरह काली थी, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। देहात कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments