सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को शाम को एक सड़क हादसे में वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र पांडेय की कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे जा गिरी। यह घटना बांसी-बेलौहा मार्ग पर चूटी पुलिया के पास हुई, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आईं और एक बड़ा हादसा टल गया। खेसरहा थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पांडेय (58) अपने पुत्र प्रजापति पांडेय के साथ बांसी की ओर से बेलौहा जा रहे थे। इसी दौरान चूटी पुलिया के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक डॉ. सुजीत पाण्डेय के अनुसार, राजेंद्र पांडेय की हालत खतरे से बाहर है और उनके सिर में हल्की चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों और समर्थकों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वरिष्ठ भाजपा नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त:सिद्धार्थनगर में सड़क से 10 फीट नीचे गिरी, मामूली चोटें आईं
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











