Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला:निचलौल के मदनपुरा में...

युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला:निचलौल के मदनपुरा में पुलिस ने शुरू की जांच


निचलौल थाना क्षेत्र के मदनपुरा में शुक्रवार को एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मदनपुरा निवासी 29 वर्षीय अजय चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजय चौहान ने वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद सदर कचहरी में एक अधिवक्ता के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शायरी वाला स्टेटस पोस्ट किया था और उस दिन वे कचहरी नहीं गए थे। दोपहर में गांव के उत्तर दिशा में स्थित मधुबनी नहर पटरी के किनारे उनके खेत में लगे आम के पेड़ की डाल से कुछ ग्रामीणों ने उनका शव लटका हुआ देखा। यह खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक, अजय तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई दिलीप रेलवे विभाग में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई अरविंद दिल्ली में एक सरकारी कार्यालय में चपरासी हैं। अजय के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और उनकी शादी नहीं हुई थी। इस घटना के बाद क्षेत्र में विभिन्न तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने इस मामले में बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments