उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जाली नोटों के बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भाजपा (BJP) के बीच तीखी बयानबाज़ी शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी (Shalabh Mani Tripathi) पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी जवाबी हमला करते हुए अखिलेश यादव को घेरा है। बता दे, अखिलेश यादव ने जाली नोटों के मामले में आरोपी की भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के साथ सामने आई तस्वीरों का हवाला देते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं।
देवरिया के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के साथ उन लड़कों की तस्वीर सामने है जो लड़के आज नकली नोट मामले में सपा के बताकर भाजपा और भाजपा सरकार का प्रशासन और भाजपा नेतागण चीख पुकार मचाए हुए हैं।
क्या मीडिया अब अपनी गलती स्वीकारेगा? क्या मीडिया और भाजपा नेता बताएंगे कि ये लड़के शलभ मणि… pic.twitter.com/Fdy0TKswNR
— Samajwadi Party Media Cell (@mediacellsp) April 1, 2026
अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट
देवरिया और गोरखपुर हैं ही कितनी दूर।
भाजपाई नक़ली नोट तो देश के अंदर चला रहे हैं और असली नोट देश के बाहर ले जा रहे हैं। नक़ली नोट चलानेवालों की तस्वीरें, भाजपा के विधायक के साथ सड़क से लेकर उनके अपने कार्यालयों तक में सबूत के तौर पर मिल चुकी हैं, तो फिर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 2, 2026
अखिलेश यादव ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा की, देवरिया और गोरखपुर हैं ही कितनी दूर। भाजपाई नक़ली नोट तो देश के अंदर चला रहे हैं और असली नोट देश के बाहर ले जा रहे हैं। नक़ली नोट चलानेवालों की तस्वीरें, भाजपा के विधायक के साथ सड़क से लेकर उनके अपने कार्यालयों तक में सबूत के तौर पर मिल चुकी हैं, तो फिर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई करने में देरी किस बात की? शायद माननीय जी का शासन-प्रशासन इस बात से घबरा रहा है कि ‘बाटी-चोखा बैठक’ में शामिल लोगों के विरुध्द कार्रवाई करने से कहीं ‘हाता नहीं भाता’ वाला मामला और न गरमा जाए या फिर इस गोरखधंधे में सबकी हिस्सेदारी है, देवरिया और गोरखपुर हैं ही कितनी दूर। थोड़े कहे को, ज़्यादा समझिएगा!
शलभ मणि त्रिपाठी का पलटवार और एक्स पोस्ट
अखिलेश जी, क्योंकि आप मुझसे पूछताछ करवाना चाहते हैं, इसलिए आपको उत्तर दे रहा हूं।
मैं विधायक हूँ। मुझसे मिलने सपाई भी आते हैं, बसपाई भी, अपनी तस्वीरें भी खिंचवाते हैं, जनप्रतिनिधि के तौर पर बिना भेदभाव सबको सुनता भी हूं।
अब हमें क्या पता कि कौन सा सपाई अपने नेताओं से प्रेरणा… pic.twitter.com/xQ3vzYzP10
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) April 1, 2026
वहीं, शलभ मणि त्रिपाठी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, अखिलेश जी, क्योंकि आप मुझसे पूछताछ करवाना चाहते हैं, इसलिए आपको उत्तर दे रहा हूं। मैं विधायक हूँ। मुझसे मिलने सपाई भी आते हैं, बसपाई भी, अपनी तस्वीरें भी खिंचवाते हैं, जनप्रतिनिधि के तौर पर बिना भेदभाव सबको सुनता भी हूं। अब हमें क्या पता कि कौन सा सपाई अपने नेताओं से प्रेरणा लेकर यहां देवरिया में भी लूट का ATM खोलकर बैठा है। इस आरोपी की और भी तस्वीरें हैं जो चीख-चीख कर रही हैं कि समाजवादी पार्टी की सच्चाई क्या है। रही बात जांच की, तो निश्चिंत रहिए, यहां अब योगी जी की सरकार है। नकली नोट के ATM का पूरा पर्दाफाश होगा…बहुत जल्द होगा। आप तब तक ऐसे ही इस मुद्दे को जिंदा रखिएगा, बाकी जाली नोट आरोपी के सोशल मीडिया पर पड़ा ताज़ा बयान भी सुन लीजियेगा।
शलभ मणि त्रिपाठी का दूसरा एक्स पोस्ट
लाल टोपी की आड़ में जाली नोट का कारोबार कराना और फिर योजनाबद्ध तरीक़े से मेरे जनता दर्शन में समाजवादी पार्टी से जुड़े गुनाहगारों को भेज कर तस्वीरें खिंचवाना, ये साजिश काम नहीं आई, गुनाहगार धरे गए, साजिश का भंडाफोड़ हुआ, वैसे इन साज़िशों से घबराने वाला नहीं, ना तो जनता की सेवा… pic.twitter.com/UkVLodfymg
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) April 2, 2026
शलभ मणि त्रिपाठी ने अपने दूसरे एक्स पोस्ट में लिखा, लाल टोपी की आड़ में जाली नोट का कारोबार कराना और फिर योजनाबद्ध तरीक़े से मेरे जनता दर्शन में समाजवादी पार्टी से जुड़े गुनाहगारों को भेज कर तस्वीरें खिंचवाना, ये साजिश काम नहीं आई, गुनाहगार धरे गए, साजिश का भंडाफोड़ हुआ, वैसे इन साज़िशों से घबराने वाला नहीं, ना तो जनता की सेवा छोड़ूँगा, ना जनता दर्शन, रही समाजवादियों की असलियत, तो तस्वीरें सारी गवाही दे रही। सत्यमेव जयते !!
शलभ मणि त्रिपाठी का तीसरा एक्स पोस्ट
गुनाहगार चीख चीख दे रहा सफ़ाई, हू सपाई, हूं सपाई !! https://t.co/Hzsi9DBPpw pic.twitter.com/93XbPbpJ45
— Dr. Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) April 1, 2026
प्रयागराज में रैकेट का खुलासा, देवरिया से जुड़े तार
दरअसल, प्रयागराज में पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली नोट, वाहन और छपाई का उपकरण बरामद हुआ। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह कई जिलों में जाली नोट खपाता था, जबकि नोटों की छपाई देवरिया में की जाती थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)












