Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में सड़क हादसा, महिला की मौत:मेले जा रहे परिवार को तेज...

बस्ती में सड़क हादसा, महिला की मौत:मेले जा रहे परिवार को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, पति और दो बेटे घायल

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मनौरी ओवरब्रिज पर हुए इस हादसे में महिला का पति और दो मासूम बेटे घायल हो गए। परिवार बस्ती शहर में लगी प्रदर्शनी देखने जा रहा था। जानकारी के अनुसार, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भरौली बाबू गांव निवासी राजन अपनी पत्नी बबली और दो बेटों शिवम व सिद्धार्थ के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। बुधवार रात करीब 10 बजे जब उनकी बाइक मनौरी ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में बबली गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि राजन और उनके दोनों बच्चों को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से राजन ने एक निजी वाहन की व्यवस्था कर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल बबली का उपचार शुरू किया। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments