Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बृजमनगंज में सचिवों ने बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप:वेतन कटौती और मानसिक...

बृजमनगंज में सचिवों ने बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप:वेतन कटौती और मानसिक उत्पीड़न का आरोप, सीडीओ को सौंपा ज्ञापन


बृजमनगंज खंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और सचिवों के बीच विवाद गहरा गया है। सचिवों ने बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला पर मानसिक उत्पीड़न और मनमाने ढंग से वेतन कटौती का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को एक ज्ञापन भी सौंपा है। सचिवों का आरोप है कि बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। वे बिना किसी स्पष्टीकरण के मनमाने ढंग से उनका वेतन काट रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज सचिवों ने बीडीओ से इस मामले पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन बीडीओ ने वार्ता से इनकार कर दिया और अपने सरकारी वाहन से कार्यालय से चले गए। इसके बाद, सभी सचिवों ने एकजुट होकर मुख्य विकास अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें बीडीओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा। सचिवों ने बताया कि वे शासन के निर्देशानुसार फैमिली आईडी और फार्मर रजिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें अवकाश के दिनों में भी काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि 31 मार्च को अवकाश होने के बावजूद सभी सचिवों ने मिलकर 121 फैमिली आईडी तैयार की थीं, फिर भी बीडीओ ने उनका वेतन काट लिया। सचिवों का कहना है कि बार-बार काम पूरा करने के बावजूद वेतन काटा जा रहा है, जिससे उन्हें मानसिक उत्पीड़न और अन्याय का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि बीडीओ द्वारा पहले भी ऐसे कई मामले किए गए हैं, जिनकी जानकारी पूर्व अधिकारियों को भी थी और बाद में बीडीओ ने माफी भी मांगी थी। ज्ञापन सौंपने वालों में सचिव परविंदर पाल, सर्वेश सोनकर, आनंद पाण्डेय, हेमंत, देवब्रत सिंह और सर्वजीत गुप्ता सहित बृजमनगंज ब्लॉक के समस्त सचिव मौजूद रहे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला ने कहा, “मामला कुछ भी नहीं है। जो काम नहीं करेगा, उन पर कार्रवाई होगी।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments